Mouni Roy on Working With Sanjay Dutt: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द भूतनी' (The Bhootnii) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के माध्यम से निर्माताओं ने पलक तिवारी और सनी सिंह सहित कई यंग टलेंट्स को मौका दिया हैफिल्म में बेयुनिक और आसिफ खान भी नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय (Mouni Roy) ने संजय दत्त के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है।
मौनी रॉय ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'द भूतनी' में काम करने को लेकर कहा, 'मैं संजय दत्त की बड़ी फैन हूं। मैं ही नहीं उनका हरकोई फैन है। वो बहुत ही एक्सपीरियंस एक्टर हैं लेकिन उन्होंने कभी भी ये बात दिखाई नहीं। उन्होंने हमेशा हमें गाइड किया, हमें भी अपना एक्सपीरियंस दिया और चीजें सीखाते रहते थे। मैं उनके उनके कद से काफी डरी हुई फील करती थी लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया।'
मौनी रॉय और संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में संजय दत्त को एकदम अलग किरदार में देखा जाएगा। इस हॉरर कॉमेडी मूवी के लिए दर्शक भी बेताब हैं। इस मूवी को दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है और हुनर मुकुट और मान्यता दत्त इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। 'द भूतनी' की 1 मई के दिन अजय देवगन और रितेश देशमुख की नई फिल्म 'रेड 2' से टक्कर होगी।
