बॉलीवुड

The Archies Twitter Review: उम्मीदों पर खरी उतरी जोया अख्तर की 'द आर्चीज', लाइमलाइट बटोर ले गईं खुशी कपूर

The Archies Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ-साथ मिहीर आहूजा, वेदांग रैना, अदिति डॉट और युवराज ने मुख्य भूमिका अदा की है।

Image

'द आर्चीज' पर लोग दे रहे हैं रिएक्शन

The Archies Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'द आर्चीज' (The Archies) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। बता दें कि इस मूवी के जरिए कई बॉलीवुड स्टार किड्स भी डेब्यू करने वाले थे, जिसमें सुहाना खान (Suhana Khan) से लेकर अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर तक शामिल हैं। 'द आर्चीज' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों की एक्साइमेंट फिल्म को लेकर सातवें आसमान पर थी। वहीं अब मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

जोया अख्तर की 'द आर्चीज' (The Archies) में सुहाना खान (Suhana Khan), अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के साथ-साथ फिल्म में अदिति डॉट, युवराज मेंडा, वेदांग रैना और मिहीर आहूजा भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई दे रहे हैं। 'द आर्चीज' को लेकर फिल्म समीक्षक तो तारीफ के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। वहीं लोगों के रिएक्शन देखकर भी कहा जा सकता है कि उन्हें सुहाना खान की डेब्यू मूवी पसंद आई है।

'द आर्चीज' (The Archies) की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, "ये विचार मेरा भले ही ज्यादा लोकप्रिय न हो, लेकिन मैंने मूवी को बहुत एंजॉय किया। मैं इस चीज को लेकर असमंजस में थी कि क्या इस आइडिया को ये लोग भारत में चला पाएंगे। लेकिन जोया ने वाकई में अच्छा काम किया है। खुशी कपूर की परफॉर्मेंस हैरान करने वाली है।" वहीं दूसरे यूजर ने खुशी कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, "द आर्चीज' में खुशी कपूर लाजवाब रहीं। वह हर फ्रेम में खूब जचीं। वह बॉलीवुड की अगली बिग स्टार हो सकती हैं। और कोई अगस्त्य नंदा के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री के बारे में बात करना कैसे भूल सकता है। ये बहुत ही नेचुरल और दिल को छूने वाली थी।"

'द आर्चीज' (The Archies) को लेकर लोगों के रिएक्शन यहीं पर खत्म नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, "नेटफ्लिक्स पर 'द आर्चीज' देखी और वाह! वेरोनिका के तौर पर सुहाना खान बहुत ही जबरदस्त और कॉन्फिडेंट रहीं। पूरी कास्ट ही कॉमिक वर्ल्ड को एक नई और फ्रेश वाइब में ले आई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article