Thama V/S Ek Deewane ki Deewaniyat: इस बार दिवाली पर थिएटर्स में दो फिल्मों की आपस में भिड़त होने वाली है। आयुष्मान खुराना-रश्मिका मँदाना की थामा और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की ' एक दीवाने की दीवानियत'। इन दोनों फिल्मों का ही बराबर क्रेज देखने को मिल रहा है। एक है हॉरर-कॉमेडी फिल्म और दूसरी है रोमांटिक-ड्रामा फिल्म। फैंस का अलग-अलग बेस इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए बेताब है। हालांकि थामा के डिस्ट्रिब्यूटर्स को देखकर लग रहा है कि वह 'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म को लेकर डर गए हैं। ये हम नहीं बल्कि फिल्म के मेकर्स की बातों को देखकर कहा जा रहा है। दरअसल थामा के मेकर्स चाहते हैं कि उन्हें थिएटर स्क्रीन पर ज्यादा स्पेस मिले। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) और रश्मिका मंदन्ना ( Rashmika Mandanna) की आने वाली फिल्म 'थामा' को PVR Inox डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। मुंबई सर्किट में इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अगस्त एंटरटेनमेंट के पास है। कंपनी ने हाल ही में इस आस-पास के सिनेमाघरों को एक ईमेल भेजा है, जिसमें उन्होंने थामा की स्क्रीन शेयरिंग को लेकर कुछ सख्त शर्तें रखी हैं। ईमेल के मुताबिक, अगस्त एंटरटेनमेंट ने सिंगल और डबल स्क्रीन थिएटर्स से थामा के सभी शोज़ देने की मांग की है। वहीं, ट्रिपल स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स को कुल 12 शो अलॉट करने के निर्देश दिए गए हैं । यानी दो स्क्रीन पर पूरी तरह थामा और तीसरी स्क्रीन पर एक या दो शो।
एक दीवाने की दीवानियत का भी है जोरदार बज
दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) -सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) की एक दीवाने की दीवानियत भी चर्चा में है। इस रोमांटिक फिल्म को लेकर मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है। फैंस को इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में काफी दिलचस्पी है, इसकी वजह हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक इमेज है, जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है। जिस वजह से कई एग्ज़ीबिटर्स अगस्त एंटरटेनमेंट की इन शर्तों से सहमत नहीं हैं। थिएटर मालिक इस फिल्म को समान स्पेस देने की बात कह रहे हैं।
थामा के लिए इतने स्क्रीन स्पेस की डिमांड
डिटेल्स में बताया गया है ईमेल में स्पेशल यह डिमांड रखी गई है, 4 स्क्रीन वाले थिएटर्स को 15 शो, 5 स्क्रीन वाले को 18 शो, 6 स्क्रीन वाले को 21 शो, 7 स्क्रीन वाले को 24 शो, 8 स्क्रीन वाले को 27 शो, 9 स्क्रीन वाले को 30 शो और 10 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों को 33 शो देने की बात कही गई है।
