बॉलीवुड

Thalaivar171: रजनीकांत-लोकेश कनगराज की एक्शन एंटरटेनर में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, जानिए नाम

Sivakarthikeyan joins Thalaivar171: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। रजनीकांत और लोकेश कनगराज की अपकमिंग मूवी थलाइवर 171 की कास्टिंग शुरू हो चुकी है और खबरों की मानें तो इसमें साउथ एक्टर शिवाकार्तिकेयन की एंट्री हो गई है।

Image

Rajnikanth Lokesh

Sivakarthikeyan joins Thalaivar171: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मेगा बजट मूवी थलाइवर 171 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म थलाइवर 171 का डायरेक्शन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लोकेश कनगराज के अनुसार थलाइवर 171 में दर्शकों को कई सारे सरप्राइज देखने को मिलेंगे, जिस कारण हर कोई एक्साइटेड है। फिल्म थलाइवर 171 को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो इसमें एक बड़े साउथ कलाकार की एंट्री हो गई है।

कॉलीवुड साइकल्स की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म थलाइवर 171 में साउथ के जाने-माने कलाकार थलाइवर शिवाकार्तिकेयन की एंट्री हो गई है। शिवाकार्तिकेयन थलाइवर 171 में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। शिवाकार्तिकेयन खुद रजनीकांत के फैन हैं, जिस कारण दर्शक इन दोनों कलाकारों को पर्दे पर साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म के निर्माता जल्द ही शिवाकार्तिकेयन के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

बताते चलें कि रजनीकांत की थलाइवर 171 में शिवाकार्तिकेयन के अलावा साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज और राघव लॉरेंस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। मेकर्स ने इन दोनों कलाकारों को अहम किरदारों के लिए अप्रोच किया है। रजनीकांत की थलाइवर 171 अगले साल गर्मियों तक शुरू हो जाएगी। लोकेश कनगराज इसका निर्माण द सन पिक्चर्स बैनर के अंतर्गत करेंगे। फिल्म थलाइवर 171 में अनिरुद्ध का म्यूजिक होगा। अनिरुद्ध कई एक्शन मूवीज में दमदार म्यूजिक दे चुके हैं, जिसने फिल्मों का स्तर और दर्शकों का मजा दोनों बढ़ाया है। फिल्म थलाइवर 171 के साथ जुड़े नामों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article