बॉलीवुड

'Tezaab' के लिए माधुरी-अनिल नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स ने ठुकरा थी ब्लॉकबस्टर

Madhuri-Anil's Wasn't The First Choice for Tezaab: एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'तेजाब' ने जमाने में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'तेजाब' के लिए माधुरी और अनिल कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

Image

Madhuri-Anil's Wasn't The First Choice for Tezaab

Madhuri-Anil's Wasn't The First Choice for Tezaab: साल 1988 में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'तेजाब' ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस मूवी के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। ऑडियंस ने भी इस मूवी में माधुरी और अनिल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 1988 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' (Tezaab) के लिए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। आइए जानते हैं इस फिल्म में मेकर्स किस हीरो-हीरोइन को कास्ट करने वाले थे।

आपको जानकार हैरानी होगी कि मेकर्स फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जगह आदित्य पंचोली और मीनाक्षी शेषाद्रि को मुख्य भूमिका में लेने वाले थे। बताया जाता है कि मीनाक्षी ने उस दौरान ज्यादा फीस की डिमांड कर दी थी। इस वजह से मेकर्स ने मीनाक्षी की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट किया। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें तो यह बोनी कपूर ही थे जिस वजह से मेकर्स ने आदित्य पंचोली की जगह फिल्म में अनिल कपूर को कास्ट किया।

माधुरी दीक्षित ने फिल्म में 'एक दो तीन' गाने पर अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया था। यह गाना आज भी लोगों द्वारा खूब सुना जाता है। बताते चलें इस फिल्म का निर्देशन एन चंद्रा ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा अनुपम खेर, चंकी पांडे और किरण कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी ने अपने ज़माने में 16 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article