Farah Khan Planning To Make Tees Mar Khan 2: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने डायरेक्शन और अंदाज से फैंस का खूब दिल जीता है। फराह खान इन दिनों यू-ट्यूब पर अपने व्लॉग्स के कारण खूब छाई रहती हैं। या तो फराह खान स्टार्स को अपने घर पर बुलाती हैं या फिर वह उनके घर जाकर दावत का लुत्फ उठाती हैं। वहीं बीते सप्ताह फराह खान ने 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार होस्ट किया, जहां उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फराह खान के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर मनोरंजन का तड़का लगाया। शो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक रही। बता दें कि फराह खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साथ में 'तीस मार खान' मूवी की थी। वहीं अब फराह खान की पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फराह खान 'तीस मार खान 2' की प्लानिंग कर रही हैं।
फराह खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मंच पर देखने लायक रही। फराह खान ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "तीस मार खान 2' बनाएं क्या? अक्षय कुमार के साथ होस्ट करना बेहद मजेदार रहा।" बता दें कि फराह खान के इस सवाल पर अभी तक अक्षय कुमार का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनकी पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
इन सबसे इतर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
