Tara Sutaria on off shoulder dress: बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया (Tara Sutaria) पिछले काफी समय से मीडिया से दूर हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया (Tara Sutaria Pics) को एक वक्त नेक्स्ट बिग थिंग माना जा रहा था लेकिन जिस तरह से वो इंडस्ट्री से गायब हुईं, किसी को भरोसा नहीं हुआ कि इस लड़की पर लोग बड़ा दांव लगाने की बातें कर रहे थे। कई लोगों का मानना है कि तारा सुतारिया का अचानक यूं गायब होने का एक बड़ा कारण आदर जैन (Aadar Jain) संग ब्रेकअप भी था, जिसे वो एक्सेप्ट नहीं कर पा रही थीं। हालांकि अब तारा सुतारिया जिंदगी में आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं और लोगों के फेस करने से नहीं डर रही हैं। तारा सुतारिया बीती रात द फैंटम ऑफ द ओपेरा के इवेंट पर पहुंची, जहां उन्होंने ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में जलवे बिखेरे।
तारा सुतारिया ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में कमाल की लग रही थीं। तारा को एक दफा फिर से खुश देखकर फैंस मुस्कारा उठे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि उनको इसी तरह से मुस्कुराते रहना चाहिए और फिर से फिल्मों में काम करना शुरू करना चाहिए।
आदर जैन ने तारा सुतारिया को बताया टाइमपास!!
आदर जैन ने अपनी शादी के दौरान एक स्पीच दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अब तक टाइमपास कर रहे थे। आदर जैन का ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया क्योंकि उन्हें लगा एक्टर ने एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को भी टाइमपास बताया है। फैंस ने न केवल आदर जैन की इस कमेंट के चलते क्लास लगाई बल्कि उन्हें सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने लगातार तारा सुतारिया का सपोर्ट किया और उन्हें हिम्मत से काम लेने की सलाह दी। फैंस के साथ का ही कमाल है कि तारा सुतारिया आदर जैन की शादी के कुछ समय बाद ही घर से निकल आई हैं और प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने की कोशिश कर रही हैं।
