बॉलीवुड

तारा सुतारिया को मिला नया प्यार!! एक्स की शादी के कुछ दिनों बाद ही इस शख्स का हाथ थामे आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। तारा सुतारिया पिछले काफी समय से मीडिया से दूर हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक्स की शादी के बाद एक्ट्रेस वापस से अपने प्रोफेशनल लाइफ बिजी हो रही है। हाल ही में तारा एक शख्स के साथ नजर आई है। आइए जानते हैं कौन है वो शख्स।

Image

tara sutaria

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) की शादी के बाद वो और ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। 14 दिनों पहले उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई है। अब एक्ट्रेस तारा किसी और शख्स के साथ स्पॉट हुई है।

बता दें ये शख्स और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने इस दौरान ब्राउन लेदर ड्रेस कैरी की थी और अपने लुक को पुरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा था। वहीं ईशान खट्टर ने बैज जैकेट के साथ वाइट टीशर्ट और डेनिम जीन्स कैरी किया था। दोनों को साथ देखने के बाद लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने लिखा-"वे एक साथ बहुत प्यारे हैं" दूसरे ने लिखा-" नई जोड़ी इन टाउन" तीसरे ने लिखा-"गाना और केमिस्ट्री बहुत पसंद आई"

प्यार आता है हुआ रिलीज

हाल ही में तारा सुतारिया और ईशान खट्टर का म्यूजिक वीडियो 'प्यार आता है' रिलीज हुआ है। जिसे 10 घंटे से भी कम समय में 200k से अधिक बार देखा गया। प्ले डीएमएफ के तहत अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित, प्यार आता है को श्रेया घोषाल और रितो रीबा ने गाया है। फैंस को गाना में दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।

तारा सुतारिया को बताया था टाइमपास

तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड अदार जैन ने हाल ही में अलेखा आडवाणी के साथ सात फेरे लिए हैं। अपनी शादी के जश्न के दौरान उन्होंने अलेखा की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान अदार ने तारा सुतारिया के प्यार को टाइमपास बताया था, जिसके बाद लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। अब एक्स की शादी के बाद तारा फिर से काम में बिजी होना चाहती है। ऐसा लग रहा है कि तारा वापस से अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने की कोशिश कर रही हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article