बॉलीवुड

बेवफाई का दर्द भूल दुबारा दिल लगाने के लिए तैयार हुई Tara Sutaria!! इस रैपर से भिड़ा टाका

Tara Sutaria Dating Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो किसी रैपर को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी ने एक रियलिटी शो के दौरान किया। यहां जानिए उस फेमस रैपर का नाम।

Image

Tara Sutaria Dating Badshah

Tara Sutaria Dating Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। आदर जैन संग ब्रेकअप के बाद तारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के उपर ध्यान देने लगी। कुछ महीने पहले आदर जैन ने एक्ट्रेस की बेस्टफ्रेंड आलेखा आडवाणी संग शादी की थी और इस दौरान तारा संग अपने रिश्ते को टाइम पास बताया था। अब हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने तारा सुतारिया की लव लाइफ की पोल पट्टी खोल दी लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

इंडियन आइडेल 15 (Indian Idol) के सेट से एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा (Shilpa Shetty) शेट्टी बादशाह की टांग खींचती हुई नजर आई। शिल्पा कहती हैं 'बादशाह (Badshah) मैंने सुना है कि दिन में भी तारे देख रहे हैं आप। तारा देख रहे हैं आप। अरे, 90 के दशक का दौर हम लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं, एक गाना याद आया मुझे खास तौर पर सिर्फ आप के लिए। 'टन टना टन टन टन तारा। चलती है क्या 9 से' 12?' यहीं गाना गा रहे हैं ना आप लाल क्यों हो गए हो?" बस फिर ये सुन बादशाह शर्मा गए तो मिकका सिंह हैरान रह गए।

दरअसल कुछ एपिसोड पहले शो में एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी पहुंची थी। बस फिर ये वीडियो देखने के बाद लोग अनुमान लग रहे हैं कि क्या तारा और बादशाह एक दूजे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग जुड़ा था। क्या अब बातों-बातों में शिल्पा शिंदे बादशाह और तारा की लव लाइफ को लेकर खुलासा कर दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article