बॉलीवुड

Ranger Movie: ब्रेकअप के दर्द को भुला तमन्ना भाटिया ने साइन की अजय देवगन-संजय दत्त की 100 करोड़ी जंगल एडवेंचर

Tamanna signs Ajay-Sanjay Jungle Adventure: अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) को लेकर कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनका और विजय वर्मा (Vijay Verma) का रिश्ता खत्म हो गया है। इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया था और हर कोई मान बैठा था कि आने वाले दिन तमन्ना के लिए दुखदायी होंगे लेकिन उन्होंने ब्रेकअप के दर्द को साइडलाइन करके अजय देवगन (Ajay Devgn) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जंगल एडवेंचर साइन कर ली है।

Image

Ajay Devgn Sanjay Dutt Tamanna Bhatia

Tamanna signs Ajay-Sanjay Jungle Adventure: साल 2024 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मिशन मंगल डायरेक्टर जगन शक्ति (Jagan Shakti) की जंगल एडवेंचर फिल्म साइन की है, जिसका नाम रेंजर है। इस फिल्म का निर्माण लव रंजन करेंगे, जिनके साथ अजय दे दे प्यार दे फ्रेंचाइजी में काम कर रहे हैं। अजय देवगन स्टारर रेंजर में कुछ दिनों बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री हुई, जिसके बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जगन शक्ति ने रेंजर के लिए एक हसीना को भी साइन कर लिया है, जो इन दिनों अपने ब्रेकअप के चलते खबरों में है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जगन शक्ति ने रेंजर के लिए तमन्ना भाटिया के साथ हाथ मिलाया है, जिनका कुछ दिनों पहले ही विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप हुआ है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि तमन्ना भाटिया को अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म की कहानी पसंद आई है और वो अप्रैल महीने की शुरुआत से इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगी। सूत्र के अनुसार, 'तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) रेंजर (Ranger) को शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। भले ही अजय और संजय जैसे स्टार्स इस फिल्म हैं लेकिन तमन्ना का रोल भी काफी दमदार है। इस फिल्म के लिए तमन्ना भाटिया ने काफी सारी डेट्स जगन शक्ति को दी हैं। इन दिनों तमन्ना भाटिया जगन शक्ति के साथ रेंजर की तैयारी कर रही हैं और रीडिंग सेशन्स अटैंड कर रही हैं।'

सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'रेंजर को मेकर्स पूरे साल शूट करेंगे और इसे अगले साल तक रिलीज करेंगे। इस तरह की फिल्म दर्शकों ने अब तक बॉलीवुड में नहीं देखी है। अजय हमेशा से ही तकनीकि रूप से रिच फिल्में करते हैं और जगन शक्ति के एक्सपेरिमेंट में उनको पूरा भरोसा है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article