बॉलीवुड

Taapsee Pannu और Mathias Boe ने संगीत नाइट पर किया रोमांटिक डांस, शादी का एक और वीडियो हुआ वायरल

Taapsee Pannu-Mathias Boe Sangeet Ceremony Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी के खबरों के बीच एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अपने पति मैथियास बो संग डांस कर रही हैं संगीत नाइट पर।

Image

Taapsee Pannu-Mathias Boe Sangeet Ceremony Video

Taapsee Pannu-Mathias Boe Sangeet Ceremony Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी की एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग चोरी छुपे शादी कर ली है। यह शादी मार्च 23 को सिख और ईसाई रीति रिवाजों से की गई थी, जिसकी अब तमाम वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उनके संगीत नाइट का दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वह वीडियो।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ जिसमें पहले संगीत नाइट पर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी बहन शगुन संग नाचती हुईं नजर आ रही हैं। यही नहीं दूसरी वीडियो में वह अपने पति मैथियास बो (Mathias Boe) संग ब्रुनो मार्स के गाने 'जस्ट द वे यू आर' पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया की इस खास मौके के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की कॉर्ड ड्रेस और मैथियास ने पिंक कलर का कोट पेंट पहन है।

साथ ही कुछ ही देर पहले शादी की वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें वह एक दूजे को वरमाला पहना रहे हैं। हालांकि अभी तक तापसी ने औपचारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि गूगल साइट विकिपिडिया ने भी तापसी के बायो मे शादीशुदा घोषित कर मैथियास का नाम लिख दिया है। जानकारी के लिए बात दें दोनों ने एक दूजे को साल से भी ज्यादा डेट किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article