बॉलीवुड

Sushmita Sen की बेटी Renee भी बॉलीवुड में धाकड़ एंट्री के लिए है तैयार, हिंट देते हुए बोलीं- तैयारी चालू है

Sushmita Sen Daughter Renee To Make Bollywood Debut Soon: बॉलीवुड की चर्चित और जानी-मानी हसीना सुष्मिता सेन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि अब उनकी बेटी रेनी सेन भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी। ये खुद एक्ट्रेस ने बताया है।

Image

सुष्मिता सेन की बेटी डेब्यू के लिए हैं तैयार

Sushmita Sen Daughter Renee To Make Bollywood Debut Soon: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। इसके साथ ही उनका अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आखिरी बार 'आर्या 3' से सबको हैरान कर दिया था। वह अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सबको इंप्रेस करती दिखाई देती हैं। खास बात तो यह है कि अब उनकी बेटी रेनी सेन (Renee Sen) भी उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने मीडिया के सामने जाहिर किया कि उनकी बेटी रेनी सेन (Renee Sen) एक्टिंग में कदम रखने के लिए तैयार है और वह बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस बनेगी। सुष्मिता सेन ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान सुष्मिता सेन ने बताया कि रेनी एक्ट्रेस बनना चाहती है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "रेनी एक एक्ट्रेस बनना चाहती है और वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस बनेगी। तैयारी चालू है।" बता दें कि सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने एक्टिंग में साल 2021 में ही हाथ आजमा लिया था। वह शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' में आए 'महामृत्युंजय' मंत्र को अपनी आवाज भी दी थी।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रेनी सेन (Renee Sen) ने बताया था कि एक्टिंग में कदम रखने के बाद वह अलग-अलग रोल में हाथ आजमाना चाहती हैं। चाहे वह एक्शन, हो या फिर कॉमेडी और थ्रिलर। रेनी सेन की खूबियों की बात करें तो वह एक कथक डांसर और क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही एक्ट्रेस बनने की तैयारी शुरू कर दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article