बॉलीवुड

श्वेता नंदा ने खास अंदाज में छोटे भाई Abhishek Bachchan को किया बर्थडे विश, बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2024, 10:00 AM IST

Abhishek Bachchan Birthday: आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। एक्टर को फैंस से लेकर फैमिली तक बर्थडे विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर नव्या नंदा तक का नाम शामिल है। श्वेता (Shweta Nanda) नंदा ने अपने छोटे भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

Image

Abhishek Bachchan- Shweta Nanda (credit pic: instagram)

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा ने पोस्ट किया है। श्वेता ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर प्यार सा पोस्ट लिखा है। फैंस को श्वेता का ये प्यार भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अभिषेक और श्वेता के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इस पोस्ट ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

श्वेता ने अपने भाई अभिषेक बच्चन की बचपन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ऐसा नहीं हैं कि आप नहीं जानते हैं। ये केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। ये आपका दिन है छोटे भाई। आशा है कि आप सॉन्ग को एन्जॉय करेंगे। लव यू।

श्वेता ने खास अंदाज में भाई को दी जन्मदिन की बधाई

नव्या नंदा ने अपने मामा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक संग अपने बचपन की फोटो शेयर की है। नव्या ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, सभी के फेवरेट को हैप्पी बर्थडे, स्पेशली मेरे। अभिषेक अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। वो हर समय अपने परिवार के साथ खड़े नजर आते हैं। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रिफ्यूजी से की थी। हालांकि उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article