बॉलीवुड

यूलिया वंतूर को छोड़ इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़े सलमान खान, लोग बना रहे हैं बातें!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 8, 2022, 04:11 PM IST

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में है। फिल्म क्रिटिक उमर संधू ने खुलासा किया है कि वो इन दिनों साउथ एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। हालांकि सलमान की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आया है।

Image

salman khan (credt pic : instagram)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रैप की तस्वीरें शेयर की थी। सलमान ने लंबे बालों में अपनी फोटो शेयर की थी। एक्टर अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा कि बी- टाउन में नया कपल। मेगास्टार सलमान खान पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के प्यार में पड़ गए हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने दो फिल्में ऑफर की है। इन दिनों पूजा और सलमान साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस खबर को सलमान खान के करीबी सूत्र ने बताया है। अभी तक सलमान खान या पूजा हेगड़े की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

उमर संधू के इस ट्वीट पर सलमान खान के फैंस भड़क गए। यूजर्स का कहना है कि किसी भी बात को बोलने से पहले कंफर्म करना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा दोनों की उम्र में बहुत फर्क है। इस ट्वीट में अब कितनी सच्चाई है ये तो उमर संधू ही जान सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इन दिनों यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। भाईजान के फैंस चाहते हैं कि उनका घर बस जाए।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सलमान

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। एक्टर की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं। इसके अलावा सलमान की इस फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। सलमान पॉपुलर फ्रेंचाइजी टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article