बॉलीवुड

इंडस्ट्री में आज भी Vicky Kaushal के भाई के नाम से जानने पर Sunny ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं अपनी सच्चाई जानता हूं'

सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई है। बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद लोग उन्हें विक्की कौशल के भाई के नाम से जानते हैं। अब इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Sunny and Vicky Kaushal (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के प्रमोशन में बिजी है। सनी के साथ फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। रोमांटिक थ्रिलर में सनी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बनाने वाले सनी को आज भी लोग विक्की के भाई के रूप में जानते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है।

एक्टर ने कहा, मुझे इन कमेंट्स से कोई मतलब नहीं है। मैं अपनी हकीकत जानता हूं। मैं जानता हूं कि हम कहां से आए हैं। इसलिए मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता हूं कि लोग क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विक्की की सफलता से बहुत खुश हूं।

विक्की संग बॉन्ड पर सनी ने दिया रिएक्शन

एक्टर ने बताया कि मैं और मेरे भाई में उम्र का ज्यादा फर्क नहीं है। हम दोनों ने साथ में ऑडिशन दिए हैं। इतना ही नहीं हमने साथ में थिएटर भी किया है। एक्टर से पूछा गया कि क्या सनी ने उनकी फिल्म देखी है। एक्टर ने बताया कि हां, उन्होंने देखा है। वो खुद हसीन दिलरुबा के फैन हैं और इसके दूसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सनी की फिल्म को उनकी भाभी कैटरीना ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने सनी के लिए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा था। सनी की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले पार्ट हसीन दिलरुबा में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article