बॉलीवुड

King में गैंग्सटर का रोल प्ले करेंगे Shah Rukh Khan, बोले- 'ये मास एंटरटेनमेंट फिल्म है...'

शाहरुख खान ने अपनी अपकिमिंग एक्शन फिल्म किंग का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपनी फिल्म को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म से सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। दर्शक बाप-बेटी की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

Image

shah rukh khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ग्लोबल स्टार हैं। एक्टर को हाल ही में Locarno Film Festival 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म किंग (King) पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने इस प्रोजेक्ट को कंफर्म कर दिया है। इसी के साथ एक्टर ने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। शाहरुख ने बताया कि सुजॉय घोष की किंग मासी और इमोशनल फिल्म होगी। एक्टर ने बताया कि वो फिल्म में गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे।

एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, किंग फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और इसे सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। सिद्धार्थ ने इससे पहले किंग खान की पठान प्रोड्यूस की थी। किंग एक एक्शन ड्रामा है। मैं लंबे समय से इस तरह की फिल्म करना चाहता था।

किंग में गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे शाहरुख

पिछले 7-8 साल से ऐसी फिल्म करना चाहता था। मुझे लगा कि इस फिल्म के लिए सुजॉय सबसे बेहतर है क्योंकि हम चाहते थे कि ये फिल्म भावनात्मक रूप से सही हो। हम सभी एक बड़ी, एक्शन, भावनात्मक फिल्म बनाने के लिए साथ आ रहे हैं। किंग खान ने डिज्नी की एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा द लायन किंग के हिंदी संस्करण के लिए वॉयसओवर किया है। एक्टर ने बड़े मुफासा के लिए आवाज दी है।

वहीं, एक्टर के छोटे बेटे अबराम खान ने सिंबा और छोटे मुसाफा के लिए वॉयसओवर किया है। ये फिल्म 20 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर YRF की स्पाई यूनिवर्स टाइगर वर्सेज पठान में भी काम करेंगे। किंग के बाद एक्टर इस फिल्म पर काम करेंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article