बॉलीवुड

Gadar 2 की सफलता के बाद सिसक-सिसक कर रोए सनी देओल, फैंस का प्यार देख भर आईं आंखें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 8, 2023, 10:17 AM IST

Sunny Deol, Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब एक बार फिर देशभर में सनी पाजी के नाम की चर्चा हो रही है। 90 के दशक के सुपरहिट एक्टर का स्टारडम वापस लौट आया है। जिसके बाद सनी पाजी की आंखों में भी आंसू आ गए हैं।

Image

Sunny Deol gets Emotional

Sunny Deol, Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब एक बार फिर देशभर में सनी पाजी के नाम की चर्चा हो रही है। अमीषा पेटल, सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर गली मौहल्लों तक दोबार सनी देओल के नाम की चर्चा हो रही है। गदर एक प्रेम कथा के सुपरहिट होने के बाद सनी देओल की फिल्म ज्यादा नहीं चलीं। एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद लगभग सभी लोगों ने यह मान लिया था कि बॉलीवुड में एक्टर का करियर अब खत्म हो गया है। हालांकि 90 के दशक के सुपरहिट एक्टर का स्टारडम वापस लौट आया है। जिसके बाद सनी पाजी की आंखों में भी आंसू आ गए हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

गदर 2 को सफलता के बाद निकले सनी पाजी के आंसू

एक्टर सनी देओल का इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सनी पाजी, दर्शकों से मिलने वाले प्यार के बाद भावुक होते दिख रहे हैं। सनी देओल कहते हैं, 'गदर 2 के बाद जो इतना प्यार मिल रहा है, वह देखकर ही आंसू निकल गए हैं।' सनी देओल को फैंस गदर 2 के बाद और भी पसंद करने लगे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article