बॉलीवुड

'Border 2' के जरिए ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज देंगे सनी पाजी, रिलीज डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sunny Deol's Border 2 Release Date: 90 के दशक के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) कई मूवीज के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स कब इस मूवी को रिलीज करेंगे।

Image

Sunny Deol's Border 2

Sunny Deol's Border 2 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। बीते कई दिनों से सनी पाजी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया। सनी देओल ने उन लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने 'जाट' को जाकर थिएटर में देखा और उसे खूब पसंद किया। ऐसे में अब सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

'बॉर्डर 2' की रिलीज पर सनी देओल का बड़ा खुलासा

सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' पर अपडेट देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। निर्माताओं ने मन बनाया है कि वो 'बॉर्डर 2' को अगले साल 26 जनवरी, 2026 यानी गणतंत्र दिवस पर रिलीज करेंगे। अभिनेता यह भी बताया कि वो आने वाले 2 से 3 महीनों के अंदर फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लेंगे। इस मूवी को बनाने में बहुत मेहनत लग रही है और उम्मीद कर रहे हैं कि यह एक अच्छी फिल्म बनेगी।

सनी देओल के पास इस समय कई फिल्में हैं। 'बॉर्डर 2' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसके अलावा सनी पाजी के पास 'लाहौर 1947', 'सफर', 'रामायण पार्ट 1' और 'जाट 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article