बॉलीवुड

Sunny Deol ने राह चलते लड़की छेड़कर मोल ली थी मुसीबत, 'तारा सिंह' को पीटने घर तक आ गया था उसका भाई

Sunny Deol Recalls Once He Teased A Girl On Road: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के दिनों में उन्होंने सड़क पर एक खूबसूरत लड़की को छेड़ दिया था।

Image

सनी देओल ने किया जवानी के किस्से को याद

Sunny Deol Recalls Once He Teased A Girl On Road: बॉलीवुड के 'तारा सिंह' यानी सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। उनकी मूवी 'गदर 2' (Gadar 2) 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ कदम की ही दूरी पर है। सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' को लेकर खूब इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का भी खुलासा किया। अपने एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया कि उन्होंने स्कूल-कॉलेज के दिनों में एक लड़की को छेड़ दिया था।

सनी देओल (Sunny Deol) ने इस बात का खुलासा रणवीर इलाहाबादिया संग पॉडकास्ट के दौरान किया। उन्होंने अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा, "जो जवान लोग होते हैं, जैसे कि कोई लड़की आई तो छेड़ दिया। छेड़ना मतलब कि कुछ भी ऐसे बोलना। ये नहीं कि कोई बदतमीजी करनी हो। तो मैं सड़क पर था और गाड़ी में हम लोग जा रहे थे। इसी बीच एक खूबसूरत लड़की थी तो मैंने शायत कुछ कहा होगा उसको। इसके बाद हम अपने दोस्त के घर आ गए और जैसे ही हमने बिल्डिंग में एंट्री की, वहां गेट पर तेज रफ्तार में एक कार आकर खड़ी हो गई। मैं सोच में पड़ गया कि ये है कौन?"

सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी जवानी के किस्से को याद करते हुए आगे कहा, "मुझे पता चला कि वो उस लड़की का भाई है। मेरे गार्ड्स वहां पर गए, लेकिन मैंने उसे बताया कि गलत मैं हूं। मैंने कहा कि अगर तुम मारना चाहते हो तो मुझे मारो क्योंकि मैं गलत हूं। अगर मैंने आपकी बहन को कुछ कहा है तो मैं गलत हूं। ये उसूल मेरा हमेशा रहा है कि अगर मैं गलत हूं तो गलत हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article