बॉलीवुड

Dunki Teaser Reaction: शाहरुख की 'डंकी' ने किया लोगों को इंप्रेस, टीजर देख बोले- 'सालार' का डूबना तय...

Dunki Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'डंकी' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लेकर ट्विटर पर भी लोगों के रिएक्शन खूब आ रहे हैं। फैंस के ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की 'डंकी' के टीजर ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है।

Image

'डंकी' को लेकर लोगों ने यूं दिया रिएक्शन

Dunki Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'डंकी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जवान' और 'पठान' के बाद अब लोगों की नजरें केवल शाहरुख खान की डंकी (Dunki) पर टिकी हुई हैं। खास बात तो यह है कि अपने बर्थडे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैंस के साथ 'डंकी' की पहली झलक भी साझा की। शाहरुख खान के बर्थडे पर मेकर्स ने 'डंकी' का टीजर जारी किया है, जिसे लेकर अब लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

शाहरुख खान की डंकी (Dunki) का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। हर कोई ट्वीट और कमेंट कर 'डंकी' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। इन रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि लोगों को शाहरुख खान की 'डंकी' का टीजर काफी पसंद आया है। बता दें कि 'डंकी' में देखने को मिला कि शाहरुख खान के चार दोस्त लंदन जाने का सपना देखते हैं और वह खुद भी उनको सपोर्ट करने की पूरी-पूरी कोशिश करते हेैं।

'डंकी' को लेकर लोगों ने दिया रिएक्शन

शाहरुख खान की डंकी (Dunki) के टीजर को लेकर लोगों ने अपनी राय पेश करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "इस आउटस्टैंडिंग टीजर से ये साफ पता चलता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 2023 में एक और सक्सेसफुल और ब्लॉकबस्टर मूवी देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में शाहरुख, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और इसकी थीम को देखो। 'डंकी' के ड्रॉप 2 का इंतजार नहीं होता अब।" वहीं दूसरे यूजर ने राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए लिखा, "हिरानी के करियर की बड़ी हिट मूवी।" एक यूजर ने फिल्म की तुलना 'सालार' से करते हुए लिखा, "डंकी' का टीजर देखने के बाद एक बात तो यह है कि 'सालार' न केवल हिंदी बॉक्स ऑफिस पर डूबेगी, बल्कि साउथ और वैश्विक स्तर पर भी हालत खराब होगी।"

कब रिलीज होगी 'डंकी'

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article