बॉलीवुड

'कब किसका समय बदल जाए...' Akshaye Khanna की तारीफ में Sunny Deol ने पढ़े कसीदे

Sunny Deol Praises Akshaye Khanna: 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने 'बॉर्डर' से लेकर 'इक्का' तक दोनों के साथ काम करने के सफर को याद किया।

Image

सनी देओल ने की अक्षय खन्ना की तारीफ (pic credit-instagram)

Sunny Deol Praises Akshaye Khanna: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का (Ikka) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आज कुछ देर पहले ही मेकर्स ने फिल्म इक्का का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल वकिल के रोल में नजर आए। इसमें सनी देओल ने अक्षय खन्ना पर अपना ढाई किलो का हाथ भी उठाया है। सभी को फिल्म का इंतजार कर रहे है। इस बीच सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने को-स्टार अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने अक्षय को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ikka Trailer: अक्षय खन्ना पर उठेगा सनी देओल का ढाई किलो का हाथ, ट्रेलर हुआ आउट)

akshaye khanna film

सनी देओल ने की अक्षय खन्ना की तारीफ (pic credit-dhurandhar movie)

सनी देओल ने की अक्षय की तारीफ

'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने 'बॉर्डर' से लेकर 'इक्का' तक दोनों के साथ काम करने के सफर को याद किया और कहा कि अक्षय बेहद शानदार इंसान और बेहतरीन अभिनेता हैं। सनी ने कहा, "मैं और अक्षय पहली बार 'बॉर्डर' में साथ काम किए थे। उस समय भी हमने बहुत मजे किए थे और 'इक्का' की शूटिंग के दौरान भी उतना ही आनंद आया। मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं। वह मुझसे भी ज्यादा शांत स्वभाव के हैं, लेकिन दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं।" जब सनी देओल से 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके कड़ी मेहनत का नतीजा है। सनी ने कहा, "यह उनके लिए सही समय था। जिंदगी में कब किसका समय बदल जाए, कोई नहीं जानता। बस मेहनत करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। अक्षय ने भी यही किया। आज वह शानदार काम कर रहे हैं और इस सफलता के पूरी तरह हकदार हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। 'बॉर्डर' के दौरान हमारी अच्छी दोस्ती थी और इतने सालों बाद फिर साथ काम करके पुरानी यादें ताजा हो गईं। वह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।"

इक्का इस ओटीटी पर होगी रिलीज

बताते चलें कि सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का प्रीमियर 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म में दीया मिर्जा तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे स्टार्स नजर आएंगे। मालूम हो कि अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को भी लोगों ने खूब प्यार दिया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article