बॉलीवुड

Jaat: शैतान का नया रूप लेकर आ रहे हैं रणदीप हुड्डा, सनी देओल के साथ फिल्म में मचाएंगे धमाल

Randeep Hooda Jaat Poster : सनी देओल की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म जाट का अब फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। कल जाट फिल्म से रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) का लुक सामने आने वाला है। रणदीप हुड्डा फिल्म में शैतान का नया रूप लेकर आ रहे हैं। यहाँ देखें फिल्म से जुड़ी अपडेट

Image

Randeep Hooda Jaat Poster

Randeep Hooda Jaat Poster : सनी देओल( Sunny Deol) की अपकमिंग मूवी जाट( Jaat) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का बज पिछले साल से ही देखने को मिल रहा है। जब जाट का टीजर आया तो इसने फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी थी। वैसे तो जाट की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता है कि फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है। इससे पहले जाट से एक और मजेदार खबर सामने आई है। जिसमें रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) के किरदार से पर्दा हटने वाला है।

दरअसल अभिनेता रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर किया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर रणदीप हुड्डा ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसपर लिखा है 'शैतान का नया रूप' पोस्टर पर अंधेरा छाया हुआ है ब्लैक हुड़ी पहने हुए एक्टर रणदीप हुड्डा की केवल आंखें दिख रही है। पोस्टर पर लिखा है 10 अप्रैल को जल्द ही नई घोषणा होने वाली है। साथ ही समय भी लिखा है। कल सोमवार को सुबह 10:35 पर जाट फिल्म के नए किरदार से पर्दा हटेगा। पोस्टर को देखकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

बताते चले कि जाट फिल्म का निर्माण गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा, सयामी खेर, विनीत कुमार सिंह जैसे स्टार्स साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म एक एक्शन ड्रामा है जिसकी शूटिंग साल 2024 में पूरी हो गई थी। दिसम्बर 2024 में जाट का दमदार टीजर आया था जिसमें सनी देओल दमदार लुक में नजर आए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article