Sunny Deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी थी कि आज मूवी का टीजर रिलीज होगा। इस बीच फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस टीजर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड के धांसू एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सनी देओल भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च इवेंट में भावुक हुए सनी देओल
जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक अपनी मूवी बॉर्डर 2 को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में सनी देओल ने फिल्म बॉर्डर 2 से अपना डायलॉग 'आवाज कहां तक जानी चाहिए...लाहौर तक' भी बोला। हालांकि, वो काफी इमोशनल थे और अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। सनी देओल के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को यादकर भावुक हो गए। बता दें कि बीते महीने धर्मेंद्र का निधन हुआ था, जिससे सभी को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी थी, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सभी ने धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दी।
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2
बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर आउट होने के बाद अब लोग ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। वैसे ये फिल्म 23 जनवरी साल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से पाकिस्तान की लंका लगाने वाले हैं। लोगों का ये मानना है कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। धुरंधर की तरह ही बॉर्डर 2 को भी देखकर लोग अच्छा फील करेंगे। इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
