बॉलीवुड

इंडस्ट्री के 'गदर' सनी देओल और 'टाइगर' सलमान खान एक फिल्म में आएंगे नजर, डेढ़ साल पहले ही तय हो गई थे सारे काम

Sunny Deol-Salman Khan Movie: फिल्म में सनी देओल लीड रोल में है, मेकर्स ने फिल्म में मसाला भरने के लिए सलमान खान को अप्रोच किया था। जिसके बाद सलमान खान फिल्म के लिए रेडी हो गए। आइए आपको फिल्म से जुड़ी हर अपडेट बताते हैं।

Image

Sunny Deol-Salman Khan Movie

Sunny Deol-Salman Khan Movie: इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार सनी देओल( Sunny Deol) और सलमान खान( Salman Khan) जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म ने फैंस की खुशी को डबल कर दिया है। ये दोनों ही कलाकार ऐसे हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फालोइंग देखने को मिलती है। सनी देओल जो गदर, बॉर्डर जैसी दमदार फिल्मों के लिए फेमस हैं। वहीं सलमान खान का रुतबा भी इंडस्ट्री में एक एक्शन स्टार का रहा है। अब ये दोनों एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा। आइए आपको बताते हैं इनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में।

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों स्टार्स फिल्म 'गबरू' में काम कर रहे हैं। जिसे शशांक उदापुरकर बना रहे हैं। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में है, मेकर्स ने फिल्म में मसाला भरने के लिए सलमान खान को अप्रोच किया था। जिसके बाद सलमान खान ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही फिल्म के लिए हाँ कर दी थी। यही नहीं उन्होंने डेढ़ साल पहले ही अपने सीन्स शूट कर लिए थे। हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग कितनी बची है। इसपर अपडेट आना बाकी है। लेकिन यह साफ है कि फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल है, जो जबरदस्त होने वाला है। सलमान खान और सनी देओल के फैंस को इस फिल्म से ट्रीट मिलेगी।

17 साल बाद साथ आएगी जोड़ी

यह काफी दिलचस्प है कि ये जोड़ी 17 साल बाद फिर से नजर आएगी। दोनों ने करीब 17 साल पहले फिल्म 'जीत' में काम किया था। उनकी इस फिल्म में करिश्मा कपूर लीड रोल में थी। फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। फिर दोनों ने फिल्म हीरो में जबरदस्त धमाका किया था। अब फैंस ये देखना चाहते हैं कि सालों बाद यह जोड़ी सिनेमाघरों में कैसा कमाल दिखाती है।

सलमान खान ( Salman Khan) की अपकमिंग मूवी की बात करें तो, वह जल्द ही बैटल ऑफ गलवान लेकर आ रहे हैं। उनकी इस मूवी की शूटिंग चल रही है। दूसरी तरफ सनी देओल के पास बैक टू बैक फिल्में हैं। जो रिलीज के लिए रेडी हैं। इस लिस्ट में बॉर्डर 2, लाहौर 1947 शामिल है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article