बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा संग घर टूटने पर सुनीता आहूजा का बेबाक बयान, बोलीं "कुछ लोग घर तोड़ना..."

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: 25 फरवरी की सुबह गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। गोविंदा के फैंस जल्द से जल्द इस खबर की सच्चाई जानना चाहते हैं लेकिन एक्टर की तरफ से अभी तक सफाई जारी नहीं की गई है। गोविंदा के तलाक की खबरों के बीच सुनीता का एक पुराना बयान बायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तलाक पर बात की थी।

Image

Govinda Sunita Divorce

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: 90 के दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) को लेकर सुबह-सुबह यह खबर सामने आई है कि वो जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 37 साल हो चुके हैं और दोनों के दो जवान बच्चे भी हैं। सुनीता और गोविंदा के फैंस इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि ये दोनों तलाक लेने जा रहे हैं लेकिन मीडिया में जिस तरह से ये खबरें फैल रही हैं, उनसे हर ओर चिंता का माहौल है। फैंस इस वक्त गोविंदा और सुनीता की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बाच सुनीता आहूजा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तलाक को लेकर अपने विचार शेयर किए थे। सुनीता (Sunita Ahuja) ने थोड़े समय पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कोई भी उन्हें पति गोविंदा से अलग नहीं कर सकता है क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है।

सुनीता आहूजा ने कुछ वक्त पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था, "हमें कोई भी अलग नहीं कर सकता है। मुझे गोविंदा के साथ काफी मजा आता है। कुछ लोग हैं जो हमारा रिश्ता तोड़ना चाहते हैं। मैं ये भी कहूंगी कि बाहर वालों से ज्यादा कई घरवाले ही हमारा घर टूटता हुआ देखना चाहते हैं लेकिन मैं उनका सपना पूरा नहीं होने दूंगी। मैं उन्हें नाकाम करने में कामयाब रहूंगी क्योंकि शिरणी वाला बाबा हमारे साथ हैं।"

बताते चलें कि सुनीता आहूजा ने कुछ वक्त पहले हिन्दी रश नाम के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया था कि वो अपने पति से अलग रहती हैं। सुनीता आहूजा के इस खुलासे के बाद लोग हैरत में पड़ गए थे कि वो अपने बच्चों के साथ अलग घर में क्यों रहती हैं? हालांकि सुनीता ने ये भी बताया था कि सालों से वो और गोविंदा अलग ही रह रहे हैं और वो इस लाइफस्टाइल के साथ एडजस्ट कर चुके हैं। सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद से ही लोगों में दोनों के रिश्ते को लेकर बातें होने लगी थीं, जो अब तक खत्म नहीं हो पायी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article