बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के सामने बताया रिश्तों का सच, कहा- "मैं केवल गोविंदा की वाइफ नहीं हूं ...

Sunita Ahuja Reply on Divorce Rumours: सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने रिश्ते का सच और उसमें आ रही परेशानियों का जिक्र किया। साथ ही गोविंदा के करियर पर भी खुलकर बात की। सुनीता के इस बयान के बाद सबको सच पता चल जाएगा

Image

Image Source: Instagram

Sunita Ahuja Reply on Divorce Rumours: सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कुछ समय से यह खबर आग की तरह फैल रही है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तलाक ले रहे हैं। हालांकि खुद सुनीता आहूजा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने रिश्ते का सच बताया है। यही नहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि कैसे वह गोविंदा के बुरे और अच्छे समय में उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रही हैं।

अफवाह हैं तलाक की खबरें

अभिषेक व्यास के साथ 'द पॉवरफूल ह्यूमन' पॉडकास्ट में सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा( Govinda) और उनके तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इन बातों से परिवार जरूर प्रभावित होता है, लेकिन उन्होंने हमेशा शांति और गरिमा के साथ जवाब दिया। उन्होंने उन दिनों को याद किया जब गोविंदा स्टार नहीं थे। कई दशकों से सुनीता को अक्सर सिर्फ “गोविंदा की पत्नी” के रूप में ही देखा गया है। लेकिन इस बातचीत में उन्होंने अपनी पहचान खुद अपने शब्दों में सामने रखी।

मुश्किल दौर में दिया गोविंदा का साथ

उस दौर की मुश्किलें और छोटे-छोटे किस्से बताते हुए उन्होंने दिखाया कि कैसे वह सिर्फ पत्नी ही नहीं, बल्कि उनके साथी और मार्गदर्शक भी रहीं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा का परिवार कई बार उनके फैसलों को प्रभावित करता था। बच्चों की परवरिश पर उन्होंने बताया कि भले ही वे “स्टार किड्स” हैं, लेकिन उन्हें हमेशा साधारण और आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई।

सुनीता ने गोविंदा के करियर से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने माना कि गोविंदा की पुरानी टीम (राइटर, म्यूज़िशियन, सेक्रेटरी, वकील) ने उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय पुराने ढर्रे पर ही रोके रखा। आज जब इंडस्ट्री बदल चुकी है और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स हावी हैं, तब भी गोविंदा का काम करने का तरीका 90 के दशक में ही अटका हुआ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article