बॉलीवुड

गोविंदा का नाम सुनते ही सुनीता आहूजा ने बना लिया मुंह, बातों को ऐसे किया इग्नोर की चढ़ गया लोगों को गुस्सा

Sunita Ahuja Ignore Govinda: हाल ही में एक इवेंट के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा के बारे में पूछा गया। उन्होंने अपने पति के नाम को ही ऐसे इग्नोर किया जिसे देखकर लग रहा है कि कपल के बीच अभी भी सब ठिक नहीं हुआ है। तलाक की अफवाहों के बीच ऐसी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Image

Sunita Ahuja Ignore Govinda

Sunita Ahuja Ignore Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा( Govinda) पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा एक अवॉर्ड शो के दौरान अपने बेटे यशवर्धन के साथ नजर आई। उन्हें अकेले ही रेड कार्पेट पर देखकर पैपराजी ने सवाल किया कि गोविंदा कहां हैं तब सुनीता ने इस तरह से मुंह बनाया कि ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) पिंकविला के अवॉर्ड शो के दौरान सज-धजकर पहुंची थी। उन्होंने स्टाइलिश गोल्डन शर्ट और पेंट पहनी थी। सुनीता अपने बेटे यशवर्धन( Yashvardhan Ahuja) के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आई। इस मौके पर पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि गोविंद सर कहां हैं, पहले तो सुनीता ने इसे इग्नोर किया फिर बाद में कहा ' What' और आगे बढ़ गई। तब कैमरामैन ने कहा कि हीरो नंबर 1 को मिस कर रहे हैं, तभी सुनीता ने कहा कि हां हम भी कर रहे हैं और हंस पड़ी। उनका यह जवाब लोगों को हजम नहीं हो रहा।

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

सुनीता आहूजा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा है कि इनके बीच आज भी कुछ ठिक नहीं चल रहा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आप जो भी हैं गोविंदा की वजह से उन्हें ऐसे इग्नोर मत करो। सुनीता आहूजा का ये तरीका गोविंदा के फैंस को पसंद नहीं आ रहा और लोग कपल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से चर्चा करने लगे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article