Nitesh Tiwari on Suhani Bhatnagar Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। दंगन फेम एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। अब दंगल (Dangal) के डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने सुहानी भटनागर की मौत को शॉकिंग बताया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर सुहानी भटनागर की मौत की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुहानी बीते काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ले ली है।
सुहानी की मौत की खबर सुनकर आमिर खान की टीम से लेकर बाकी स्टार्स के बयान भी सामने आ रहे हैं। इस बीच अब दंगल और छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशन नितेश तिवारी ने भी एक्ट्रेस की मौत पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
सुहानी की मौत पर बोले नितेश तिवारी
सुहानी भटनागर के निधन पर दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने शोक जताया है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'सुहानी का निधन बिल्कुल चौंकाने वाला और दुख दायक है। वह बहुत खुशमिजाज और जीवन से भरपूर थीं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' फिल्म दंगल में सुहानी भटनागर की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। आमिर खान की टीम ने भी सुहानी की मौत पर दुख जताया है।
