बॉलीवुड

Stree 2 में वरुण धवन के कैमियो ने उड़ाया गर्दा, सोशल मीडिया पर फैंस ने एक्टर को बताया मास एंटरटेनर

Stree 2: स्त्री 2 में वरुण धवन ने कैमियो रोल प्ले किया है। एक्टर के कैमियो रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्विटर पर एक्टर ट्रेंड हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वरुण के हर सीन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Stree 2 (credit Pic: Instagram)

Stree 2: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Bannerji) की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में वरुण धवन ने कैमियो रोल प्ले किया है। एक्टर ने कैमियो रोल में शानदार परफॉर्मेंस दी है। फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर वरुण के सभी सीन्स वायरल हो रहे हैं। एक्टर को फैंस मास एंटरटेनर बता रहे हैं। स्त्री 2 में वरुण भेड़िया के रोल में है।

फिल्म में वरुण भेड़िया बनकर स्त्री यानी श्रद्धा कपूर को बचाते है। एक्टर की एंट्री के सीन पर सिनेमाघर में जमकर सीटी बजी है। फिल्म में श्रद्धा और वरुण का गाना भी है जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

वरुण की जबरदस्त एक्टिंग ने जीता दिल

स्त्री 2 में वरुण की एंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर को भेड़िया 2 में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। भेड़िया 2 की अनाउंसमेंट मेकर्स पहले ही कर चुके हैं। इससे पहले मुंज्या में भी वरुण का कैमियो रोल नजर आया था। एक्टर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आए। एक्टर आखिरी बार भेड़िया में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म में वरुण और कृति की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

स्त्री का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में सिरकटे की कहानी को दिखाया गया है। स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तीनों में से सबसे ज्यादा बज स्त्री 2 को लेकर है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article