बॉलीवुड

Made In India : भारतीय सिनेमा के इतिहास को फिल्म में कैद करने जा रहे हैं S.S राजामौली , फिल्म का पहला प्रोमो हुआ आउट

Made In India : इस फिल्म की कहानी S.S राजामौली के बेटे S.S कार्तिकेय और वरुण गुप्ता पेश करने जा रहे हैं. आज फिल्म की छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए डायरेक्टर ने फैंस को यह तोहफा दिया है.

Image

Made In India

Made In India : भारतीय सिनेमा में अपने शानदार निर्देशन के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर S.S राजामौली( S.S Rajamouli) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे हैं. जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म ड इन इंडिया से धमाल मचाने आ रहे हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा का इतिहास दिखाने वाली है. जिसे एक बायोपिक की तौर पर पेश किया जाएगा. इस फिल्म की कहानी S.S राजामौली के बेटे S.S कार्तिकेय और वरुण गुप्ता पेश करने जा रहे हैं. आज फिल्म की छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए डायरेक्टर ने फैंस को यह तोहफा दिया है.

बाहुबली, R.R.R जैसी जबरदस्त फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर S.S राजामौली ने आज अपनी नई फिल्म का एलान किया है. फिल्म का नाम " मेड इन इंडिया" है. इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बायोपिक बताया जा रहा है. फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक तौर पर मेड इन इंडिया की घोषणा की है साथ ही एक नोट भी लिखा है उन्होंने बताया कि "जब मैंने पहली बार कहानी सुनी, तो उसने मुझे भावनात्मक रूप से इतना प्रभावित कर दिया जितना किसी और चीज ने नहीं किया। एक बायोपिक बनाना अपने आप में कठिन है, लेकिन इसके बारे में कल्पना करना भारतीय सिनेमा के जनक और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। बेहद गर्व के साथ, प्रस्तुत है मेड इन इंडिया..."

मेड इन इंडिया का निर्देशन नितिन कक्कड़ द्वारा किया जा रहा है और वरुण गुप्ता और एसएस कार्तिकेय द्वारा निर्मित किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article