Soni Razdan on Alia Bhatt Trolling: बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes 2026) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कान्स 2026 से आलिया भट्ट के एक के बाद एक नए लुक सामने आ रहे हैं। इन लुक्स को जहां एक तरफ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स आलिया भट्ट के पीछे पड़ गए हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने कुछ ट्रोल्स को जवाब भी दिया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इन सब से बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) बेटी के सपोर्ट में आ गई है। तो चलिए जानते हैं सोनी राजदान ने क्या पोस्ट की है। (ये भी पढ़ें: Cannes ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स की बोलती हो गई बंद)

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर सोनी राजदान का रिएक्शन (Image Source: Alia Bhatt Instagram)
सोनी राजदान ने दिया धांसू रिप्लाई
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक के बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का एक कमेंट है, जो खूब वायरल हो रहा है। अपनी बेटी का बचाव करते हुए सोनी राजदान ने पर लिखा कि 'सोशल मीडिया पर प्यार, जानकारी और एंटरटेनमेंट तो बहुत है, लेकिन इसके साथ-साथ वहां काफी नफरत भी देखने को मिलती है।' उन्होंने आगे कहा कि 'सबसे बड़ी बात ये है कि सोशल मीडिया हमारे समाज की सोच भी दिखाता है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये ऐसा विषय है, जिस पर सालों तक समझने और चर्चा करने की जरूरत है। (ये भी पढ़ें: ‘बस हो गया…’, Cannes Film Festival में भीड़ में फंसीं Alia Bhatt, पैपराजी से भिड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो)
आलिया भट्ट ने भी ट्रोल्स की लगाई थी क्लास
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करने वाले ट्रोल्स की क्लास लगा दी थी। वीडियो को लेकर हो रही ट्रोलिंग और निगेटिव बातों पर जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने एक सोशल मीडिया यूजर के कमेंट का जवाब दिया। उस शख्स ने लिखा था, 'कितनी दुख की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।' इस पर आलिया ने जवाब दिया, 'दुख की क्या बात है? आपने तो मुझे नोटिस किया ना।' सोनी राजदान का कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
