बॉलीवुड

Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे संग ऑनस्क्रीन इश्क लड़ाती दिखेंगी सोनम बाजवा, मेकर्स ने कराई शानदार एंट्री

Sonam Bajwa to Star in Deewaniyat: कुछ दिनों पहले 'सनम तेरी कसम' की सफलता को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने नई रोमांटिक-थ्रिलर 'दीवानियत' (Deewaniyat) की अनाउंसमेंट की थी। अब इस मूवी के लिए हर्षवर्धन राणे के अपोजिट मेकर्स ने सोनम बाजवा की एंट्री करा दी है।

Image

Sonam Kapoor to Star in Deewaniyat

Sonam Bajwa to Star in Deewaniyat: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) फिल्म 'सनम तेरी कसम' के दोबारा रिलीज होने के बाद सुर्खियों में आए हैं। साल 2016 में यह मूवी फ्लॉप हो गई थी लेकिन अब यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऑडियंस ने फिल्म को खूब पसंद किया है। 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) को मिली सफलता के बाद कुछ दिनों पहले ही हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई रोमांटिक-थ्रिलर 'दीवानियत' (Deewaniyat) की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी का मोशन पोस्टर भी हर्षवर्धन राणे द्वारा साझा किया था। अब मेकर्स ने फिल्म 'दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट एक्ट्रेस ने नाम की भी अनाउंसमेंट की है।

'दीवानियत' में सोनम बाजवा होंगी हर्षवर्धन राणे की लीड हीरोइन

कुछ देर पहले ही मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म 'दीवानियत' की लीड एक्ट्रेस की घोषणा की है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा इसी साल फिल्म 'दीवानियत' की शूटिंग शुरू कर देंगे। यही नहीं मेकर्स की पूरी प्लानिंग है कि इस मूवी को साल 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। इस मूवी की बाकी कास्ट को लेकर कोई बड़ी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। फिल्म को मुश्ताक शेख द्वारा लिखा जा रहा है। इसे अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। फैन्स भी लंबे समय से हर्षवर्धन राणे को एक नई फिल्म में देखने के लिए बेकरार थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article