बॉलीवुड

हम साथ-साथ हैं के सेट पर सोनाली बेंद्रे को देखकर आड़े-टेढें मुंह बनाते थे सलमान खान, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sonali Bendre Recall Hum Sath-Sath Hain: हम साथ-साथ है फिल्म के किस्से को याद करते हुए एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताया कि सलमान खान के साथ मेरी बिल्कुल नहीं बनती थी। वह सेट पर बहुत परेशान करता था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने धीरे-धीरे सलमान खान को समझा और पता चला कि वो

Image

Sonali Bendre Recall Hum Sath-Sath Hain:

Sonali Bendre Recall Hum Sath-Sath Hain: हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फिल्मों में से एक है सूरज बड़जात्या की हम साथ-साथ हैं। इस फिल्म को आज ही इंडियन घरों में चाव से देखा जाता है। इस फिल्म में सलमान खान( Salman Khan) और सोनाली बेंद्रे( Sonali Bendre) की जो जोड़ी बनी थी उसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने फिल्म का जिक्र किया और बताया सेट पर सलमान खान के साथ उनकी कैसी बान्डिंग रहती थी। सोनाली ने सेट के फेमस सीन को भी बताया

बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे( Sonali Bendre) ने बताया कि हम साथ-साथ हैं के सेट पर सलमान खान उन्हें बहुत परेशान करते थे। एक्ट्रेस उन्हें गुस्सैल और बकवास समझती थी। हम साथ-साथ हैं की प्रीति ने बताया कि जब हम क्लोज-अप सीन करते थे तो सलमान खान मुंह बनाते थे और परेशान करते थे फिर सीन नहीं हो पाता था और मैं गुस्सा हो जाती थी, मुझे लगता था सलमान खान ऐसे ही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने धीरे-धीरे सलमान खान को समझा और पता चला कि वह अंदर से बहुत सॉफ्ट हार्ट है लेकिन बाहर से वह कठोर होने का दिखावा करता है।

सोनाली बेंद्रे ने पहना था 20 किलो का लहंगा

सोनाली बेंद्रे ने बताया कि फिल्म में उन्होंने वायरल गोल्डन लहंगा पहना था जिसमें शूट करने में उनकी हालत खराब हो गई थी। क्योंकि वह लहंगा 20 किलो का था, उसके साथ जो गहने थे वो ऐसे थे जिससे मेरी बॉडी पर एलर्जी हो गई थी। गाना शूट करने में भी प्रॉब्लम हुई थी ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article