बॉलीवुड

Sonakshi zaheer wedding: दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो आया सामने, खूबसूरत लाल जोड़े में आईं नजर

Sonakshi zaheer wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच कपल के तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इसी बीच होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाल जोड़े में नजर आ रही है। इस लाल जोड़े में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

Image

Sonakshi zaheer wedding:

Sonakshi zaheer wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच कपल के तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शत्रुघन सिन्हा का घर ‘रामायणा’ सज गया है। दूल्हा और दुल्हन की वेडिंग ड्रेस भी आ चुकी है। शादी के मौके पर एक्ट्रेस लहंगा पहनने वाली हैं। इसी बीच होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाल जोड़े में नजर आ रही है। इस लाल जोड़े में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

बेसब्री से इंतजार

सोनाक्षी और जहीर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार है। ये कपल शादी के पहले से चर्चा में थे और फैंस इस इनकी जोड़ी भी बहुत पसंद आती है। इसी बीच अब जहीर इकबाल मस्जिद पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो निकाह के लिए मस्जिद पहुंचे हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए बेताब हैं। सोनाक्षी को देख फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और हमेशा खुश रहने की कामना भी कर रहे हैं। वही एक यूजर ने लिखा- मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सोना। दूसरे ने लिखा- फाइनली सब सही हो गया। तीसरे ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई आपको। इसके अलावा भी अन्य लोगों ने एक्ट्रेस को बधाई दी है।

मस्जिद का वी़डियो हो रहा वायरल

जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति को हाल ही में मुंबई की एक मस्जिद में देखा गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस थोड़े नाराज है क्योंकि मस्जिद का वीडियो देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि कपल निकाह करने वाले हैं। बस अब कुछ ही देर के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा और कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस कपल को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article