बॉलीवुड

'चौथे हनीमून' पर पति जहीर इकबाल से इरिटेट हुईं सोनाक्षी, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'एक तो ठंडी और फिर ये आदमी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 25, 2024, 01:39 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने चौथे हनीमून से एक नया मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोनाक्षी सोनाक्षी और जहीर इकबाल को क्यूट कपल का टैग दिया।

Image

Sonakshi Zaheer

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं। इसी बीच जब कपल साथ में मस्ती करता नजर आता है, तो कभी रोमांटिक अंदाज वाली फोटो और वीडियो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए। सोनाक्षी और जहीर के इस वायरल वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

सोनाक्षी-जहीर का नया वीडियो हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल इटली में नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का सर्दियों वाला लुक देखने को मिला। जहां सोनाक्षी सिन्हा सर्दी से बचने के लिए अपने सिर पर मफलर बांधे नजर आईं तो वहीं जहीर इकबाल जैकेट पहने नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार कैप्शन दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने लिखा कि 'एक तो ठंडी... और फिर ये आदमी। फ्लोरेंस से सिली पोस्टकार्ड... एन्जॉय!'। कपल ने इसे अपना चौथा हनीमून कहा है।

लोगों किए मजेदार कमेंट्स

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग वीडियो पर जमेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'प्लीज ऐसे पोस्ट डालकर और मत जलाओं'। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के फैंस ने उन्हें क्यूट कपल का टैग दिया। फैंस के साथ-साथ वीडियो पर सेलेब्स भी कमेंट करते नजर आए। सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने कमेंट करते हुए कपल की जमकर तारीफ की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article