बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने बर्थडे पर शेयर किया मजेदार वीडियो, एक्ट्रेस की गोद में बैठे नजर आए पति जहिर इकबाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 2, 2025, 03:48 PM IST

Sonakshi Sinha Birthday Video: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ-साथ दोस्तों संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Image

Sonakshi Sinha Birthday Video

Sonakshi Sinha Birthday Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज यानी 2 जून 2025 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस को फैंस और स्टार्स विश करते हुए नजर आ रहे हैं। कई एक्ट्रेस की पुरानी फोटोज शेयर कर उन्हें बधाई देते नजर आए, तो कुछ ने एक्ट्रेस के फिल्मों से जुड़े शेयर किए। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया। इन सब के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने बर्थडे से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया बर्थडे का वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बर्थडे के मौके काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक के बाद एक एक्ट्रेस के नए और अनदेखे वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के हसबैंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) उनकी गोद में बैठे नजर आए। उनकी दोस्त, जिनमें हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी थीं, ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना गाते और तालियां बजाते दिखी। सोनाक्षी सिन्हा इस प्यारे मोमेंट पर हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। इस वीडियो के लास्ट में जहीर इकबाल ने सोनाक्षी के गाल पर एक प्यारा सा किस करते नजर आए। इस वीडियो को सोनाक्षी सिन्हा ने एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्तों ने केक पर ‘हैप्पी बर्थडे सोनू’ लिखा, सोना नहीं।'

इन फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु फिल्म जटाधारा (Jatadhara) में सुधीर बाबु (Sudheer Babu) के साथ डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, वो और जहीर तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran) में साथ नजर आएंगे, जो 2025 में रिलीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा के इस बर्थडे वीडियो को लेकर अपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article