Nikita Roy Movie Poster: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) की अपकमिंग फिल्म "निकिता रॉय'( Nikita Roy) की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। सोनाक्षी की फिल्म जटाधारा से पहले एक्ट्रेस अपने भाई कुश सिन्हा( Kush Sinha) डायरेक्टड मूवी लेकर आ रही है। फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें सोनाक्षी के साथ परेश रावल( Paresh Rawal) , अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal) और सुहैल नय्यर नजर आ रहे हैं। यह एक साइक्लॉजिकल ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी घोषणा कई महीनों पहले हो गई थी।
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) की फिल्म निकिता रॉय , बुक ऑफ डार्कनेस का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसपर नजर डाले तो अभिनेत्री गंभीर रूप से देख रही है। उनके साथ पोस्टर में दिग्गज कलाकर परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर नजर आ रहे हैं। फिल्म को सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।निक्की और विक्की भगनानी ने फिल्म को बनाया है। फिल्म निकिता पै फिल्म्स लिमिटेड द्वारा निर्मित, निकिता रॉय आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, मेहनाज शेख और प्रेम राज जोशी द्वारा सह-निर्मित है।
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) की शादी के बाद से ही एक्ट्रेस और उनके भाई के बीच कोल्ड वॉर चल रहा था, लेकिन अब लगता है कि दोनों भाई-बहनों में सुलह हो गई है और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने भैया के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ फिल्म निर्माता को भी बहुत उत्साह है। निकिता रॉय के बारे में बात करते हुए निक्की और विक्की भगनानी ने कहा कि यह फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है। इसकि कहानी और थ्रिलर जबरदस्त होने वाला है। फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
