Sonakshi Sinha on Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी सोनाक्षी सिन्हा की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी वीडियो के वजह से विवाद हो जाता है। इन सब के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के बयान भी सोशल मीडिया पर हलचल मचाते रहते हैं। अब इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है।
प्रेगनेंसी पर सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सोनाक्षी सिन्हा का एक नया इंटरव्यू है। सोनाक्षी सिन्हा ने News18 से बात करते हुए कहा कि 'मैंने मीडिया पर कोई तंज नहीं कसा। मीडिया वाले तो बस मुझ पर तंज कसते रहते हैं। वो बार-बार सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं, जब मैं सच में प्रेग्नेंट होऊंगी, तो सबसे पहले मैं ही दुनिया को बताऊंगी कि अब मैं प्रेग्नेंट हूं, चुप हो जाओ।' बॉलीवुड में अक्सर शादीशुदा एक्ट्रेस को कम काम मिलने लगता है, लेकिन सोनाक्षी इससे बहुत खुश हैं कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, 'हमारी पिछली पीढ़ी की एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की, ताकि हम आज दौड़ सकें। आज मैं ये सोच भी नहीं सकती कि शादी हो गई इसलिए अब काम नहीं मिलेगा। ये ख्याल मेरे दिमाग में आता तक नहीं। शादी तो लाइफ का एक हिस्सा है, बस उतना ही।' उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी नौकरियों में भी शादी से काम रुकता नहीं है ना? अगर कोई महिला पत्रकार शादी कर ले, तो क्या वो नौकरी छोड़ देगी? ऐसा थोड़े होता है। पहले की एक्ट्रेस को सलाम, जिन्होंने हमारे लिए रास्ता बनाया।' सोनाक्षी सिन्हा का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
कब हुई थी सोनाक्षी सिन्हा की शादी
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस शादी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।
