Sonakshi Sinha Reveal where is Zaheer Iqbal: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने हाल ही में जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस की ये पहली होली थी। इस बार की होली उन्होंने अकेले ही मनाई और खूब सारी तस्वीरें भी शेयर की। होली के दिन हाथों में गुलाल लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने खूब सारी फोटो क्लिक की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जैसे ही सोनाक्षी को अकेले देखा लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि आपके पति जहीर इकबाल कहां हैं।
सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने जैसे ही कल जटाधारा के सेट से होली की तस्वीरें शेयर की, वह अपलोड होते ही वायरल हो गई। अभिनेत्री ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया था। जैसे ही लोगों ने पूछना शुरू किया कि जीजू जहीर इकबाल कहां हैं, तभी सोनाक्षी ने पोस्ट को एडिट करते हुए कहा कि रीलैक्स करो जहीर मुंबई में है और मैं शूट पर हूं, दिमाग पर थोड़ा ठंडा पानी डालो।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) को अक्सर ट्रोल किया जाता है। इंटर रिलीजन शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर टारगेट किया जाता है। लेकिन ये पॉवर कपल जोड़ी कभी भी अपने प्यार को कम नहीं होने देती और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती है। सोनाक्षी के चाहने वालों को जहीर के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रन्ट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म जटाधारा( Jatadhara) की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म से सोनाक्षी तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है।
