Shatrughan Sinha wishes Sonakshi Sinha on her birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज यानी 2 जून को 38 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी बेटी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने सोनाक्षी सिन्हा के बचपन की अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
बेटी सोनाक्षी को शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं किया विश
शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हमारी प्यारी और अच्छी बेटी सोनाक्षी को शानदार दिन की शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि आपको परिवार और प्रियजनों के बीच खुशी, आनंद, प्यार और हंसी मिले। आपका दिन आपके जैसा ही खास हो। हैप्पी बर्थडे।'
शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा साझा की गई फोटो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। फोटो में सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके भाई लव और कुश भी हैं। इस प्यारी फोटो को देखकर फैन्स भी सोनाक्षी की खूब तारीफ कर रह हैं। सोनाक्षी हर फ्रेम में बेहद क्यूट लग रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा 'सन ऑफ सरदार' और 'दबंद 2' जैसी कई हिट फिल्मों में दिखाई दीं। आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म 'निकिता रॉय' में देखा जाएगा।
