Soha Ali Khan Reveals Tiger Pataudi Screams In Happiness Thinking Her As Son: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सोहा अली खान हाल ही में 'छोरी 2' में नजर आई हैं, जिसमें उन्होंने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोहा अली खान (Soha Ali Khan) टाइगर पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की सबसे छोटी बेटी हैं। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता होगी कि उनके जन्म के वक्त टाइगर पटौदी ने उन्हें बेटा समझ लिया था। इतना ही नहीं, वह खुशी से कॉरीडोर में चिल्लाने भी लगे थे। लेकिन कुछ ही देर में टाइगर पटौदी (Tiger Pataudi) के सामने सोहा के बेटी होने का सच बाहर आ गया।
टाइगर पटौदी (Tiger Pataudi) से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में किया है। सोहा अली खान ने न्यूज 18 शोशा को दिये इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। सोहा अली खान ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "जब मेरा जन्म हुआ, मुझे लगता है कि मेरे पिता कॉरिडोर में चिल्ला रहे थे कि हम इसे फास्ट बॉलर बनाएंगे। लेकिन जब खुलासा हुआ कि ये एक लड़की है तो उस वक्त महिलाओं के लिए क्रिकेट में आज की तरह ज्यादा स्कोप नहीं थे। वरना उन्होंने मुझे पक्का बॉलर बनाया होता।"
बता दें कि सोहा अली खान (Soha Ali Khan) के जन्म से पहले ही टाइगर पटौदी (Tiger Pataudi) ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। इस बारे में बात करते हुए सोहा अली खान ने बताया था कि मेरे पिता ने भले ही क्रिकेट से सन्यास ले लिया था, लेकिन वह एंजॉयमेंट के कारण क्रिकेट खेलते थे। उनका कहना था कि जो आपको खुश रखे, वही चीज करो।
