Sharmila Tagore won lung cancer war: बॉलीवुड अदाकारा शर्मिला टैगोर कुछ वक्त पहले करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण पर अपने बेटे सैफ अली खान संग नजर आई थीं। शर्मिला टैगोर ने इस चैट शो पर खुलासा किया था कि वो लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। शर्मिला टैगोर के इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए थे और उनके लिए दुआएं मांगने लगे थे। फैंस की ये दुआएं भगवान ने सुन ली हैं और शर्मिला टैगोर लंग कैंसर के खतरे से बाहर आ चुकी हैं। शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है।
सोहा अली खान ने बताया, 'मैंने अपने परिलार में पहले भी कई लोगों को खोया है। हमने वो सभी दुख देखे हैं, जो आम लोग देखते हैं। मेरी मां उन चुनिंदा लोगों में से एक थीं, जिन्हें लंग कैंसर जैसी बीमारी हुई। इसका इलाज काफी मुश्किल होता है। मेरी मां ने मेडिकल साइंस की मदद से लंग कैंसर को मात दी है। लंग्स के जिस हिस्से में कैंसर जैसी बीमारी फैली थी, उसे काटकर निकाला जा चुका है। भगवान की कृपा से अब वो ठीक हैं और स्वस्थ्य हैं।'
रॉकी और रानी में शर्मिला टैगोर को कास्ट करना चाहते थे करण जौहर
डायरेक्टर करण जौहर ने जब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लिख ली थी, तब वो शर्मिला टैगोर को आलिया की दादी के रोल में कास्ट करना चाहते थे। वो शर्मिला टैगोर के पास ऑफर भी लेकर गए थे लेकिन अदाकारा उस वक्त लंग कैंसर से जूझ रही थीं, जिस कारण उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। शर्मिला टैगोर की मेडिकल कंडीशन जानने के बाद करण जौहर ने शबाना आजमी को कास्ट किया। रॉकी और रानी में शबाना आजमी और धर्मेंद्र का किस काफी फेमस हुआ था।
