बॉलीवुड

इटली में अनजान लड़के ने की थी सोहा अली खान के साथ नीच हरकत, बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर ये बोली एक्ट्रेस

Soha Ali Khan Share her Bad Experience: अभनेत्री सोहा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। चाहे उन्हें सैफ अली खान की बहन कहा जाए या टैलन्टिड एक्ट्रेस , वह दोनों में फिट बैठती हैं। हाल ही में सोहा ने अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया है, जिसे सुनकर हर लड़की का दिल दहल जाएगा।

Image

Instagram

Soha Ali Khan Share her Bad Experience: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान( Soha Ali Khan) इन दिनों अपने पॉडकास्ट ' ऑल अबाउट हर' को लेकर चर्चा में हैं। सोहा ने अपने करियर को नया टर्न दिया है और खुद का काम शुरू किया है। सोहा अली खान को इंडस्ट्री में काम करते हुए लंबा समय हो गया है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। अभिनेत्री ने जिक्र किया कैसे उन्हें सरेआम फ़्लैश किया गया। अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सोहा ने दिल में आग लगा देने वाली बात का जिक्र किया। आइए बताते हैं सोहा ने क्या बताया

हॉटरफ्लाई के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सोहा अली खान( Soha Ali Khan) ने, अपने जीवन के कुछ खराब अनुभव का जिक्र किया। सोहा ने उस सवाल का जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि आपको लाइफ में कभी किसी ने फ़्लैश किया है? इसके जवाब में सोहा ने बताया कि मेरे साथ बहुत बुरा हुआ था। उन्होंने बताया, 'एक अनजान आदमी ने उन्हें पब्लिक में प्राइवेट पार्ट दिखाया था, इटली में, यह सब दिनदहाड़े था।" ऐसा अक्सर होता देखा है, लेकिन दिनदहाड़े नहीं... मुझे समझ नहीं आया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था। सोहा ने आगे कहा कि मैंने ऐसे लोगों के दिमाग के बारे में जानना भी नहीं चाहती।

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर दिया जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहां आने वाला हर युवा या युवती कभी न कभी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुके हैं। इसके जवाब में सोहा ने कहा कि कहीं न कहीं मुझे ये खास अधिकार मिला है कि मैं इंडस्ट्री के परिवार का ही हिस्सा हूं। लोगों को लगता है कि मेरे साथ सैफ हैं, शर्मिला जी हैं, शायद इसी वजह से। लेकिन मैं बता दूं कि ऐसा कुछ नहीं, मुझे यहां पर ऐसा कुछ भी फ़ील नहीं हुआ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article