Tiger, Kareena and Arjun look from singham again: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे अभिनेता एक साथ दिखाई देंगे, जिस कारण दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म सिंघम अगेन में जहां अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन के रूप में दिखेंगे, वहीं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पुलिस ऑफिसर बनकर एंट्री मारेंगे। अगर आपको भी फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खबर है। फिल्म सिंघम अगेन के सेट से टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लुक लीक हो गए हैं। आइए आपको सेट से सामने आई पिक्स दिखाते हैं:
विलेन के रूप में दिखेंगे Arjun Kapoor
फिल्म सिंघम अगेन में अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किदार प्ले करते दिखाई देंगे। इस किरदार के लिए अर्जुन कपूर ने दाढ़ी बढ़ी की है और अपना वजन भी बढ़ाया है। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के सेट से अर्जुन कपूर की जो पिक्स लीक हुई हैं, उनमें वो काले रंग के कुर्ते और लुंगी में दिखाई दे रहे हैं। आप अर्जुन कपूर का लुक नीचे देख सकते हैं:

Arjun Kapoor Look from Singham again
सिंघम अगेन में अदाओं के जलवे बिखेरेंगी Kareena Kapoor Khan
अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान सिंघम सीरीज का अहम हिस्सा हैं। वो सिंघम अगेन में भी दिखाई देंगी। सेट से करीना कपूर खान का लुक भी लीक हुआ है। तस्वीरों में वो पिंक रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर खान सिंघम अगेन में अजय देवगन की लवर का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। आप करीना कपूर खान का लुक नीचे देख सकते है:

Kareena Kapoor Look from Singham again
सिंघम अगेन में हुई Tiger Shroff की धांसू एंट्री
अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी सिंघम अगेन में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी ने इस खबर पर पक्की मुहर लगाई थी और अब सेट से उनका लुक भी लीक हो गया है। सेट से लीक हुई पिक्स में टाइगर श्रॉफ पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। आप टाइगर श्रॉफ का लुक नीचे देख सकते हैं:

Tiger Shroff Look from Singham again
बताते चलें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी मूवी है, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार हैं।
