बॉलीवुड

Singham Again: लेडी सिंघम बन Deepika Padukone ने दिखाई दबंगई, धाकड़ लुक देख फैंस बोले- हमें गिरफ्तार कर लो

Deepika Padukone New Look From Singham Again As Lady Singham Again: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। खास बात तो यह है कि हाल ही में 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का नया लुक जारी हुआ है।

Image

लेडी सिंघम बनी दिखीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone New Look From Singham Again As Lady Singham Again: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिंघम अगेन' की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है और खास बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण भी प्रेग्नेंसी की हालत में 'सिंघम अगेन' की जमकर तैयारियां कर रही हैं। खास बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण की कुछ दिनों पहले 'सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें वह लेडी कॉप बनकर धाकड़ अंदाज में नजर आईं। वहीं अब 'सिंघम अगेन' से जुड़ा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक और लुक सामने आया है, जिसे देख फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं।

'सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़े इस नए लुक में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लेडी सिंघम के अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सिंघम से जुड़ा अजय देवगन का पॉपुलर पोज बनाया, जिसमें वह दबंग पुलिस अफसर के तौर पर नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हैशटैग के साथ लिखा, "लेडी सिंघम", "शक्ति शेट्टी।" बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होने वाला है। दीपिका पादुकोण को पहली बार पुलिस के अवतार में देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के 'लेडी सिंघम' वाले लुक पर फैंस भी दिल हारे नजर आए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मैम हमें गिरफ्तार कर लो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हे दीपिका, मुझे आजीवन कारावास में डाल दो।" एक यूजर ने लिखा, "ये हर रोल को कैसे इतनी बखूबी अदा कर लेती हैं।" बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ-साथ फिल्म में रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article