बॉलीवुड

Sidharth Malhotra की झोली में गिरी मेघना गुलजार की फिल्म, सच्ची घटना पर आधारित होगी पूरी कहानी

Sidharth Malhotra To Teams Up With Meghna Gulzar: मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' बीते 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसकी स्थिति बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं लग रही। वहीं अब मेघना गुलजार, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

Image

मेघना गुलजार के साथ फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Sidharth Malhotra To Teams Up With Meghna Gulzar: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) अक्सर ही अपनी फिल्मों से लोगों को हैरान करती नजर आती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में या तो किसी की बायोपिक होती हैं या फिर सच्ची घटना पर आधारित होती हैं। 'सैम बहादुर' की रिलीज के बाद मेघना गुलजार एक बार फिर से वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म बनाने की फिराक में हैं। इस मूवी के लिए वह 'शेरशाह' एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ हाथ मिलाती नजर आएंगी।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की अपकमिंग फिल्मकी शूटिंग 2024 के मध्य में शुरू हो सकती है। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "सिद्धार्थ और मेघना कई दिनों से कोलाबोरेशन की योजना बना रहे थे और अब उन्होंने एक प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है जो कि आने वाले दिनों में देश को भी हिलाकर रख देगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और मेघना गुलजार की ये मूवी एक भयावह और सच्ची घटना पर आधारित होगी, जिसे बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर लाया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म की शूटिंग 2024 के मध्य तक शुरू हो सकती है।"

मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग फिल्म के सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने आगे बताया कि फिल्ममेकर ने सारी रिसर्च कर ली है और वह स्क्रिप्ट को आखिरी टच देने की कोशिश में हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मेघना संग इस प्रोजेक्ट को करने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि मूवी को जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article