बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं है अच्छे दोस्त, करण ने शो पर किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 23, 2023, 03:02 PM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। शो पर करण जौहर ने दोनों स्टार्स से पूछा कि आखिर क्यों आप दोनों दोस्त नहीं है।

Image

Kooffee With Karan 8 (credit pic: Instagram)

Koffee With Karan 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वरुण और सिद्धार्थ साथ में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के पांचवें एपिसोड में नजर आए। स्टार्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल के बारे में खुलकर बात करते हैं। शो पर करण जौहर ने पूछा कि आप दोनों ने साथ में डेब्यू किया फिर भी आप दोस्त नहीं है। दोनों एक्टर्स ने इस सवाल का मजेदार जवाब।

सिद्धार्थ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दो एक्टर्स कभी दोस्त नहीं हो सकते हैं अगर वो बचपन के दोस्त नहीं है। वहीं, वरुण धवन ने कहा कि हमारे बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। हम दुश्मन नहीं है। हमारे बीच में अच्छी बॉन्डिंग है।

क्यों वरुण और सिद्धार्थ नहीं है दोस्त

जब हम बहुत सारे लोगों के साथ लंबे समय तक काम करते हैं तो वो लोग हमारी लाइफ का हिस्सा बन जाते हैं। मुझे लगता है कि मैं और सिड इसलिए भी कनेक्टेड है क्योंकि मैंने उनकी पत्नी कियारा के साथ भी काम किया है। एक्टर ने आगे बताया कि मेरी फैमिली सिड को बहुत पसंद करती है। इंडस्ट्री में वरुण, सिद्धार्थ और आलिया ने साथ में एंट्री ली थी। तीनों के बीच की कमेसिट्री दर्शकों खूब पसंद आई थी। फिल्म में तीनों एक्टर्स के काम लोगों ने पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article