
Sidharth-Kiara Wedding Reception live updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में लगा स्टार्स का तांता, देखें PICS
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Reception Live Updates: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी के दिन अपने करीबी रिश्तेदारों के सामने जैसलमेर में शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद से ही इनके दोस्त और रिश्तेदार ग्रैंड पार्टी का इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म होने वाला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए 12 फरवरी की तारीख फाइनल की थी,जो आ गई है। कुछ ही देर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रिसेप्शन के लिए पहुंच जाएंगे और सभी लोगों से मुलाकात करेंगे। सिद्धार्थ-कियारा के मुंबई रिसेप्शन में इनके करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में जाएंगे और इसकी शोभा बढ़ाएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई रिसेप्शन से पहले दिल्ली में एक रिसेप्शन कर चुके हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के करीबी लोग पहुंचे थे। सिद्धार्थ-कियारा ने दिल्ली रिसेप्शन में मीडिया से मुलाकात नहीं की थी क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि परिवारवालों को किसी प्रकार की परेशान हो। हालांकि मुंबई रिसेप्शन की तस्वीरें देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचेंगे।