बॉलीवुड

नन्ही परी को गोद में लेकर घूमने निकले कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, छाते के पीछे छिपाया लाडली बेटी का मुखड़ा

Sidharth-Kiara Baby First Look: कियारा आडवाणी की बेटी तीन महीने की हो गई है। लेकिन, एक्ट्रेस ने चेहरा तो दूर अभी तक अपने बेबी का नाम भी नहीं बताया है। हाल ही में कियारा को सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया। दोनों अपनी बेटी के साथ सामान लेकर कहीं जा रहे थे।

Image

Sidharth-Kiara Baby First Look

Sidharth-Kiara Baby First Look: बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) हाल ही में न्यू पेरेंट बने हैं। मल्होत्रा खानदान में नन्ही परी ने जन्म लिया है। हालांकि सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी बेटी को जमाने से छिपाकर रखा है। फैंस प्यारी बच्ची की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसमें कपल अपनी प्यारी गुड़िया को गोद में छिपाए नजर आए। करीब तीन महीने बाद कियारा-सिद्धार्थ ने बेबी को घर से बाहर निकाला है। फैंस एक झलक के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं।

ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में, कपल एक छतरी के नीचे अपनी कार से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। कियारा और उनकी बेटी कैमरों से दूर रहीं, जबकि सिद्धार्थ उनके साथ-साथ चल रहे थे, जिससे फैंस को नए परिवार की एक प्यारी झलक मिली। करीब तीन महीने बाद कियारा और बेबी को ऐसे देखा है। जब से कियारा आडवाणी माँ बनी है तब से वह मानो सोशल मीडिया से गायब हो गई हों। न तो किसी त्योहार पर और न ही किसी पार्टी में कियारा आडवाणी को देखा गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोले थे बेबी के राज

कियारा ने अपनी न्यू बोर्न बेबी के जीवन की बातें निजी रखी हैं, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा( Sidharth Malhotra) ने द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में कुछ दिल को छू लेने वाली बातें साझा कीं। उन्होंने बताया था कि रातों की नींद गायब हो गई है और यह सबसे बड़ी चुनौती है और कहा, "हमारा पूरा शेड्यूल बदल गया है। मैं आज सुबह ही वहां से आया हूँ। चाहे खाने की बात हो या उसके सोने के तरीके की, अब हम देर रात तक जागते हैं, लेकिन यह एक अलग तरह की थकान है। वह सुबह 3 या 4 बजे दूध पीती है।"

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा( Sidharth Malhotra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा आखिरी बार वॉर 2 में नजर आई थी। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही कियारा आडवाणी को बेबी हो गया। एक्ट्रेस ने अपने बाकी प्रोजेक्ट भी कैन्सल कर दिए थे। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में परम सुंदरी में नजर आए थे। अब उनकी फिल्म 'वन' आने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article