बॉलीवुड

सिद्धार्थ-जान्हवी की 'Param Sundari' का टीजर 'Bhool Chuk Maaf' के साथ होगा अटैच, बड़े परदे पर मिला अलग एक्सपीरियंस

Param Sundari Teaser Will Attach with Bhool Chuk Maaf: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की नई फिल्म 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस मूवी के साथ अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर 'परम सुंदरी' का टीजर भी अटैच किया जाएगा।

Image

Param Sundari Teaser Will Attack with Bhool Chuk Maaf

Param Sundari Teaser Will Attach with Bhool Chuk Maaf: दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाई गई फिल्म 'भूल चूक माफ' 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फ्रेश जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) अपनी अलग और एकदम नई कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वो सरप्राइज?

'भूल चूक माफ' के साथ अटैच होगा 'परम सुंदरी' का टीजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'भूल चूक माफ' के साथ अब मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' का टीजर अटैच करने का फैसला किया है। दिनेश विजन 'भूल चुक माफ' के बाद 'परम सुंदरी' को भी 25 जुलाई के दिन रिलीज करेंगे। सिद्धार्थ और जान्हवी कपूर की इस रोमांटिक-कॉमेडी का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं।

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) स्टारर 'भूल चूक माफ' की निर्देशन करण शर्मा ने किया है। इस मूवी के कई गाने रिलीज से पहले ही लोगों के बीच खूब धमाल मचा रहे हैं। फिल्म में संजय मिश्रा सहित और भी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आने वाले दिनों में फिल्म 'मालिक' में भी देखा जाएगा, जिसका पोस्टर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article